देवघर
अन्नपूर्णा देवी ने देवघर में आयोजित भाजपा प्रदेश महिला जानक्रोश के तहत पत्रकार वार्ता की शुरुआत बाबा बैद्यनाथ को प्रणाम कर किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लोकसभा में इस ऐतिहासिक बिल को पारित कराने के लिए तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था, ताकि देश की आधी आबादी को 33 प्रतिशत आरक्षण का हक मिल सके। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती और वे देश व राज्य की सेवा में प्रभावी भूमिका निभा सकती।

विपक्ष पर लगाये ये आरोप
अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग नहीं किया, जिससे महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि “आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है, लेकिन विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि सरकार हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। अंत में उन्होंने उन्होंने विपक्ष के नेताओं के लिए कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर इस महत्वपूर्ण विधेयक का समर्थन करना चाहिए था। इससे देश की महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व मिल सकेगा और लोकतंत्र और मजबूत हो सकेगा।
